Math class notes - 4 (सहायक अध्यापक भर्ती)


वर्ग-वर्गमूल
Share your views, Feedback with us. Feel free to write us or Contact us @7007709225,9044317714

किसी संख्या को उसी संख्या से गुणा करने पर प्राप्त संख्या उस संख्या का वर्ग होती है।
13 का वर्ग = 13 × 13 = 169
7  का वर्ग = × 7 = 49


वर्गमूल - किसी सख्या का वर्गमूल वह संख्या जिसे आपस में गुणा करने पर वही संख्या
प्राप्त हो जाती है, वर्गमूल कहलाती है। वर्गमूल का संकेत √     जिसे करणी कहते है।
उदाहरण :-          √ 25  का वर्गमूल = 5
अथवा
किसी संख्या को आपस में गुणा करने पर प्राप्त संख्या वर्ग कहलाती है तथा वह संख्या
प्राप्त संख्या का वर्गमूल होता है।
उदाहरण :-   9×9 = 81


1.  225, 0.81, 0.0025, 0.0121, 0.000441 का वर्गमूल क्या होगा ?


उत्तर -   225 = 5×5×3×3
            वर्गमूल = 5×3 = 15


            0.081 = 81/100 = 3×3×3×3 / 10×10
            वर्गमूल = 3×3 /10 = 9 /10 = 0.9


            0.0025 = 25 / 10000 = 5×5 / 10×10×10×10
            वर्गमूल = 5 / 10×10 = 5 /100 = 0.05


            0.0121 = 121 /10000 = 11×11 / 10×10×10×10
            वर्गमूल = 11 / 10×10 = 11 / 100 = 0.11


            0.000441 = 441 / 1000000 = 3×3×7×7 / 10×10×10×10×10×10
            वर्गमूल = 3×7 / 10×10×10 = 21 / 1000 = 0.021



घन-घनमूल – किसी संख्या को उसी में दो बार गुणा करने पर जो गुणनफल प्राप्त होता है वह
उस संख्या का घन कहलाता है और वह संख्या गुणनफल की घनमूल कही जाती है ।
उदाहरण – यदि 9 को 9 में दो बार गुणा किया जाए अर्थात (9×9×9) तो गुणनफल 729
प्राप्त होता है। इसलिए 729 को 9 का घन कहेंगे तथा 9 को 729 का घनमूल कहेंगे।
घनमूल का संकेत होता है । जैसे ∛729 = 9 होता है।


2.  729, 0.027, 1.331, 0.000216, 0.005832 का घनमूल क्या होगा ?


उत्तर -  729 =  9×9×9
            घनमूल = 9


            0.027 = 27 / 1000 = 3×3×3 / 10×10×10
            घनमूल = 3 / 10 = 0.3


           1.331 = 1331 / 1000 = 11×11×11 / 10×10×10
           घनमूल = 11 / 10 = 1.1
         
           0.000216 = 216 / 1000000 = 6×6×6 / 10×10×10×10×10×10
           घनमूल = 6 / 10×10 = 6 / 100 = 0.06


           0.00582 = 5832 / 1000000 = 2×2×2×3×3×3×3×3×3 / 10×10×10×10×10×10


           घनमूल = 2×3×3 / 10×10 = 18 / 100 = 0.18
वर्ग-वर्गमूल, घन-घनमूल- अभ्यास प्रश्न
Share your views, Feedback with us. Feel free to write us or Contact us @7007709225,9044317714

No comments:

Post a Comment