Type Here to Get Search Results !

एलटी ग्रेड पेपर लीक में शामिल इनामी गिरफ्तार

0
LT GRADE EXAM
वर्ष 2018 की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एक आरोपित दशमीपुर निवासी शैलेंद्र सिंह को चोलापुर पुलिस ने बुधवार को नकछेदपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। शैलेंद्र पर 29 फरवरी को ही 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दो अन्य 15-15 हजार के इनामी जौनपुर के नेवढ़िया के अजीत व अजय चौहान अब भी फरार हैं।

Post a Comment

0 Comments