2. S.I. के मूल मात्रक


S.I. के मूल मात्रक (fUNDAMENTAL UNITES OF S.I.)
1)        मानक मीटर :- लम्बाई का SI मात्रक मीटर है जिसका संकेत m है इसके मानक स्वरुप को मानक मीटर कहते है।
1 मीटर वह दूरी है जिसे प्रकाश निर्वात(VACUUM) में 1/299792450 सेकेण्ड में तय करता है
                   1 cm = 1/100 m = 10-2 m
                   1 mm = 1/1000 m = 10-3 m
                   1 micron = 10-6 m
                   1  Å     = 10-10 m
2)       मानक किलोग्राम :- एक मानक किलोग्राम पेरिस के निकट सेवरेस में नाप-तौल के अंतर्राष्ट्रीय कार्यालय में रखे प्लेटिनम-इरीडियम मिश्रधातु से बने एक विशेष बेलन के द्रव्यमान के बराबर है
S.I में द्रव्यमान का मात्रक किलोग्राम होता है, जिसे सांकेतिक भाषा में किग्रा(KG) के रूप में लिखा जाता है।
द्रव्यमान के छोटे मात्रक एवं उनके किलोग्राम
     1 ग्राम = 1/1000 किलोग्राम
           = 10-3 kg
     1 मिलीग्राम = 1/000 ग्राम = 10-6 किलोग्राम
द्रव्यमान के बड़े मात्रक एक उनका किलोग्राम से सम्बन्ध
     1 किलो ग्राम = 2.205 पाउण्ड (1b)
     1 मिरियाग्राम = 10 kg
     1 क्विंटल    = 100 किलोग्राम = 102 kg                        
         1 मीट्रिक टन = 10 क्विंटल
                     = 1000 kg = 103 kg
3)       मानक सेकेण्ड :- मापन की सभी पद्धतियों में समय का मानक मात्रक सेकेण्ड को माना गया है। ऐसे संकेत से या S से प्रदर्शित करते है।
सेकेण्ड वह समय अंतराल है जिसमें परमाणुक घड़ी में सीजियम-133 परमाणु 9192631770 कम्पन पूर्ण करता है
समय के बड़े मात्रक एवं उनका सेकेण्ड से सम्बन्ध -
      1 मिनट = 60 सेकेण्ड
      1 घंटा   = 60 मिनट = 60 × 60 सेकेण्ड
                         = 3600 सेकेण्ड
      1 दिन  = 24 घंटा = 24 × 60 × 60 sec
                        = 86400 sec
      1 वर्ष   = 365 दिन = 365 × 24 60 × 60
                        = 31536000 sec
                        = 3.1536 × 107 sec
4)       केल्विन :- ताप का S.I मात्रक केल्विन है इसे k द्वारा प्रदर्शित करते हैं
जल के त्रिक बिंदु (triple point) के 1/273.16 वे भाग को 1 केल्विन कहते हैं
जल का त्रिक बिंदु वह ताप है जिस पर जल की ठोस, द्रव, गैस तीनों अवस्थाएं तापीय अवस्था में संतुलन में रह सकती है यह ताप 273.16k होता है।
5)       कैण्डेला (candela):-  ज्योति तीव्रता का SI मात्रक कैण्डेला है, इसे संकेत cd द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
1 कैण्डेला, मानक प्रकाश स्रोत के खुले मुख के 1 cm2 क्षेत्रफल की ज्योति तीव्रता का 1/60 वाँ भाग है, जबकि स्रोत का ताप प्लेटिनम के गलनांक के बराबर होता है
6)       एम्पियर (ampere) :- एम्पियर, विद्धुत धरा का मात्रक SI मात्रक है, इसे A से प्रदर्शित करते है।
1 एम्पियर वह विद्धुत धारा है जो निर्वात में 1 मीटर की दूरी पर रखे दो सीधे लम्बे समान्तर तारों से प्रवाहित किये जाने पर प्रत्येक तार की किसी भी 1 मीटर लम्बाई पर 2 × 10-7 N का बल आरोपित करती है
7)       मोल (mol) :- पदार्थ की मात्रा का SI मात्रक मोल है इसे mol द्वारा प्रदर्शित करते है

एक mol पदार्थ की वह मात्रा है जिसमे उस पदार्थ के अवयवों (परमाणु अथवा अणुओं) की संख्या 6.022×1023 होती है

No comments:

Post a Comment