Math class notes - 5


औसत

 सजातीय राशियों के योगफल को उनकी संख्या से भाग देने पर जो भाग फल प्राप्त होता है उसे औसत या मध्यमान कहते है।
1. साधारण प्रश्न-
सूत्र- 
   औसत = सभी राशियों का योग/ उनकी कुल   संख्या              ( अभ्यास प्रश्न मे 1 2 )
2. जब समूह में कोई नया व्यक्ति शामिल हो जाए-

नये व्यक्ति की आयु= नया औसत + वृद्धि × पूर्व संख्या
नये व्यक्ति की आयु= नया औसत कमी × पूर्व संख्या
यहां वृद्धि होने पर ‘+’ चिन्ह और कमी होने पर ‘-’ चिन्ह का प्रयोग होगा(अभ्यास में प्रश्न 3 )

3. जब समूह से एक व्यक्ति निकल जाए-



जाने वाले व्यक्ति की उम्र = पूर्व औसत  - वृद्धि  × नयी संख्या
जाने वाले व्यक्ति की उम्र = पूर्व औसत  + कमी × नयी संख्या
कमी होने पर ‘+’ चिन्ह् और वृद्धि होने पर ‘-’ चिन्ह् का प्रयोग होगा( अभ्यास में प्रश्न 4 )

4. जब समूह में एक व्यक्ति के स्थान पर कोई नया व्यक्ति रख लिया जाए



नए व्यक्ति का भार = गए व्यक्ति का भार + वृद्धि × संख्या
नए व्यक्ति का भार = गए व्यक्ति का भार -  कमी  × संख्या

वृद्धि के लिए ‘+’ चिन्ह और कमी के लिए ‘-’ चिन्ह् का प्रयोग होता है। ( अभ्यास में प्रश्न 5 )

5. जब समूह में कई व्यक्ति शामिल हो जाएं-

यदि m व्यक्तियों के समूह में n व्यक्ति शामिल हो जाए तो सभी (m+n) व्यक्तियों का औसत=


m व्यक्तियों का योग + n व्यक्तियों का योग/कुल संख्या ( अभ्यास में प्रश्न 6 7 )

6. जब समूह से कई व्यक्ति निकल जाएं

यदि m व्यक्तियों के समूह से n व्यक्ति निकल जाएं तो शेष व्यक्तियों का औसय =

m व्यक्तियों का योग - n व्यक्तियों का योग / शेष संख्या (m-n) ( अभ्यास में प्रश्न 8 )

7. जब बीच की कोई संख्या ज्ञात करनी हो - ( अभ्यास में प्रश्न 9 10 )
उदा- जब संख्याओं का औसत 20 है। प्रथम 5 संख्याओं का औसत 18 तथा अन्तिम 6 संख्याओं का औसत 22 है। छठीं संख्या ज्ञात कीजिए।
हल-
12 संख्याओं का योग = 12 × 20 = 240
प्रथम 5 संख्याओं का योग = 5 ×18 = 90
अन्तिम 6 संख्याओं का योग = 6 × 22 = 132
इसलिए 6 वी संख्या = 240-(90+132)
                             = 240-222
                             = 18
औसत अभ्यास प्रश्न
Share your views, Feedback with us. Feel free to write us or Contact us @7007709225,9044317714

No comments:

Post a Comment