भाग I बाल विकास एवं शिक्षा-शास्त्र (CTET Solved Paper 21/2/2016)



निर्देश (प्र.सं. 1-30) निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर देने के लिए सही/ सबसे उपयुक्त विकल्प चुनकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये -

1. अपने चिन्तन में अवधारणात्मक परिवर्तन लाने हेतु शिक्षार्थियो को सक्षम बनाने के लिए शिक्षिका को
क. उन बच्चों को परुस्कार देना चाहिए जिन्होंने अपने चिन्तन में परिवर्तन किया है
ख. बच्चों को स्वयं चिन्तन करने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए और उनसे कहना चाहिए कि वे शिक्षिका को सुने और उसका अनुपालन करें।
ग. व्याख्यान के रूप में व्याख्या प्रस्तुत करनी चाहिए।
घ. स्पष्ट और आश्वस्त करने वाली व्याख्या देनी चाहिए तथा शिक्षार्थियों के साथ चर्चा करना चाहिए

उत्तर घ. यदि कोई शिक्षक अपने शिक्षार्थियों के चिन्तन में अवधारणात्मक परिव्रतन लाने हेतु उन्हें सक्षम बनाना चाहता है, तो शिक्षक को चाहिए कि वह स्पष्ट और आश्वस्त करने वाली व्याख्या दे तथा शिक्षार्थियों के साथ चर्चा करे।

2. प्राथमिक विद्यालय के कक्षा-कक्ष के सन्दर्भ में सक्रियबद्धता का क्या अर्थ है ?
क. याद करना, प्रत्यास्मरण और सुनाना
ख. शिक्षक का अनुकरण और नकल करना
ग. जाँच-पड़ताल करना, प्रशन पूछना और वाद-विवाद
घ. शिक्षक द्वारा दिए गए उत्तरों को नकल करना
उत्तर ग

3. बच्चे तब सर्वाधिक सृजनशील होते है जब वे किसी गतिविधि में भाग लेते है
क. शिक्षक की डाँट से बचने के लिए
ख. दूसरों के सामने अच्छा करने के दबाव में आकर
ग. अपनी रूचि से
घ. पुरस्कार के लिए
उत्तर ग. बच्चे स्वयं बेहतर तरीके से सीखते है और तब वे ज्यादा सृजनशील होते है, जब किसी गतिविधि  को स्वयं की रूचि से करते है

4. भारत में अधिकांस कक्षाएँ बहुभाषी होती है और इसे शिक्षक द्वारा ........................... के रूप में देखा जाना चाहिए ।
क. परेशानी
ख. समस्य़ा
ग. संसाधन
घ. बाधा
उत्तर ग. बहुभाषिता, भारते के भाषा-परिदृश्य का एक विशिष्ट लक्षण है। एक शिक्षक को चाहिए कि वह इसका उपयोग एक संसाधन के रूप में करे।

5. शिक्षार्थियों द्वारा की गई गलतियाँ और त्रुटियाँ
क. बच्चों को कमजोर अथवा उत्कृष्ट चिन्हित करने के अच्छे अवसर है
ख. शिक्षक और शिक्षार्थियों  की असफलता के सूचक है
ग. उनके चिन्तन को समझने के अवसर के रूप में देखी जानी चाहिए
घ. कठोरता से निपटाई जानी चाहिए
उत्तर ग. शिक्षार्थियों द्वारा की जाने वाली गलतियों और त्रुटियों को उनके चिन्तन को समझन के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए.

6. ............................ के विचार से बच्चे सक्रिय ज्ञान-निर्माता तथा नन्हें वैज्ञानिक है, जो संसार के बारे में अपने सिद्धान्तों की रचना करते है।
क. स्किनर
ख. पैवलाॅव
ग. युंग
घ. पियाजे
उत्तर घ.

7. बाल-केन्द्रित शिक्षा-शास्त्र का अर्थ है
क. बच्चों को नैतिक शिक्षा देना
ख. बच्चों को शिक्षक का अनुगमन और अनुकरण करने के लिए कहना
ग. बच्चों की अभिव्यक्ति और उनकी सक्रिय भागीदारी को महत्व देना
घ. बच्चों को पूर्ण रूप से स्वतन्त्रता देना
उत्तर ग. बाल-केन्द्रित शिक्षा-शास्त्र से हमारा तात्पर्य बच्चो की अभिव्यक्ति और उनकी सक्रिय भागीदारी को महत्व देने से है।

8. जटिल परिस्थिति को संसाधित करने में शिक्षक बच्चों की सहायता कर सकता है
क. प्रतियोगिता को बढ़ावा देकर और सबसे पहले कार्य पूरा करने वाले बच्चे को पुरस्कार देकर
ख. कोई भी सहायता न देकर, जिससे बच्चे अपने आप निर्वाह करना सीखे
ग. उस पर एक भाषण देकर
घ. कार्य को छोटे हिस्सों में बाँटने के बाद निदद्रश लिखकर
उत्तर घ. जटिल परिस्थिति को संसाधित करने में शिक्षक कार्य को छोटे हिस्सों में बाँटने के बाद निर्देश लिखर बच्चों की सहायता कर सकता है।

9. शिक्षार्थियों से यह अपेक्षा करना कि वे ज्ञान को उसी रूप में पुन: प्रस्तुत कर देंगे जिस रूप में उन्होंने उसे ग्रहण किया है
क. अच्छा है, क्योकि यह शिक्षक के लिए आकलन में सरल है
ख. एक प्रभावी आकलन युक्ति है
ग. समस्यात्मक है, क्योंकि व्यक्ति अनुभवों की व्याख्या करते है और ज्ञान को ज्यों का त्यों पुन: उत्पादित नहीं करते
घ. अच्छा है, क्योंकि जो भी हमारे मन में है हम उसे रिकार्ड करने लगते है
उत्तर ग

10. जब शिक्षार्थियों को समूह में किसी समस्या पर चर्चा का अवसर दिया जाता है, तब उनके सीखने का वक्र
क. बेहतर होता है
ख. स्थिर रहता है
ग. अवनत होता है
घ. समान रहता है
उत्तर क. जब शिक्षार्थियों को समूह में किसी समस्या पर चर्चा का अवसर दिया जाता है, तब उनके सीखने का वक्र बेहतर होता है।

11. विकास की गति एक व्यक्ति से दूसरे मे भिन्न होती है, किन्तु यह एक ........ नमूने का अनुगमन करती है
क. एड़ी-से-चोटी
ख. अव्यवस्थित
ग. अप्रत्याशित
घ. क्रमबद्ध और व्यवस्थित
उत्तर घ.

12. विकास के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक उचित है -
क. विकास जन्म के साथ प्रारम्भ होता है और समाप्त होता है
ख. सामाजिक-सांस्कृतिक सन्दर्भ विकास में एक महत्वपूर्ण भमिका का निर्वाह करता है
ग. विकास एकल आयामी है
घ.  विकास पृथक होता है।
उत्तर ख.

13. व्यक्तियों में एक-दूसरे से भिन्नता क्यो होती है ?
क. वातावरण के प्रभाव के कारण
ख. जन्मजात विशेषताओं के कारण
ग. वंशानुक्रम और वातावरण के बीच अन्योन्यक्रिया के कारण
घ. प्रेतेयेक व्यक्ति को उसके माता-पिता से जीनों का भिन्न समुच्चय प्राप्त होने के कारण
उत्तर ग. वंशानुक्रम जहाँ हमें विकसित होने की क्षमता प्रदाना करता है वही वातावरण इन क्षमताओं को विकसित होने के अवनसर प्रदान करता है। अत: व्यक्तियों में  एक-दूसरे से भिन्नता वंशानुक्रम और वातावरण के बीच अन्योन्यक्रिया के कारण होती है।

14. बच्चे के समाजीकरण में परिवार ........................ भूमिका निभाता है
क. कम महत्वपूर्ण
ख. रोमांचकारी
ग. मुख्य
घ. गौण
उत्तर ग. बच्चे के समाजीकरण में परिवार एक मुख्य भूमिका निभाता है। अनेक मनोवैज्ञानिकों का मत है कि परिवार ही वह पहली संस्था है, जो बच्चे को शिष्टाचार एवं नैतिक विकास की शिक्षा देकर उसे योग्य व्यक्ति बनाता है।


15. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही मिलान वाला जोड़ा है ?
क. मूर्त संक्रियात्मक बच्चा    -     साधारण एवं वर्गीकरण करने योग्य
ख. औपचारिक सक्रियात्मक बच्चा    - अनुकरण प्रारम्भ, कल्पनापरक खेल
ग. शैशवास्था                    -        तर्क का अनुप्रयोग और अनुमान लगाने से सक्षम
घ. पूर्वसंक्रियात्मक बच्चा      - निगमनात्मक विचार
उत्तर क.

16. एक बच्ची कहती है, "धूप में कपड़े जल्दी सूख जाते है।" वह ........... की समझ को प्रदर्शित कर रही है।
क. प्रतीकात्मक विचार
ख. अहकेन्द्रित विचार
ग. कार्य-कारण
घ. विपर्यय चिन्तन
उत्तर ग

17. पियाजे के अनुसार, बच्चों का चिन्तन वयस्कों से ...................    में भिन्न होता है बजाय ............ के।
क. मात्रा, प्रकार
ख. आकार, मूर्तपरकता
ग. प्रकार, मात्रा
घ. आकार, किस्म
उत्तर - ख

18. निम्नलिखित में से कौन सा एक आधारभूत सहायता का उदाहरण है ?
क. अनुबोधन और संकेत देना तथा नाजुक स्थितियों पर प्रश्न पूछना
ख. शिक्षार्थियों को प्रेरित करने वाले भाषण देना
ग. प्रश्न पूछने को बढ़ावा दिए बिना स्पष्टीकरण देना
घ. मूर्त और अमूर्त दोनो प्रकार के उपहार देना
उत्तर क . अनुबोधन और संकेत देना तथा नाजुक स्थितियों पर प्रश्न पूछना, आधारभूत सहायता के उदाहरण है।



19. वाइगोत्स्की के अनुसार, बच्चे सीखते हैं
क. जब पुनर्बलन प्रदान किया जाता है
ख. परिपक्व होने से
ग. अनुकरण से
घ. वयस्कों और समवयस्कों के साथ परस्पर क्रिया से
उत्तर घ. वाइगोत्स्की का विचार था कि बच्चे, व्यस्कों और समवयस्कों के साथ परस्पर क्रिया से सीखते है।

20. कोलबर्ग ने प्रस्तुत किए है
क. संज्ञानात्मक विकास के चरण
ख. शारीरिक विकास के चरण
ग. संवेगात्मक विकास के चरण
घ. नैतिक विकास के चरण
उत्तर घ. कोलबर्ग द्वारा नैतिक विकास के चरण प्रस्तुत किए गए है। उन्होंने अपने नैतिक विकास सिद्धान्त को तीन स्तरों तथा छह चरणों प्रत्येक स्तर को दो-दो चरणों में बाँटकर अध्ययन किया है।

21. निम्नलिखित में से कौनृसी स्थिति बालकेन्द्रित कक्षा-कक्ष को प्रदर्शित कर रही है ?
क. एक कक्षा जिसमें शिक्षीका नोट लिखा देती है और शिक्षार्थियो से उन्हें याद करने को कहा जाता है।
ख. एक कक्षा जिसमें पाठ्य-पुस्तक एकमात्र संसाधन होता है जिसका सन्दर्भ शिक्षिका देती है।
ग. एक कक्षा जिसमें शिक्षार्थी समूहों में बैठे है और शिक्षिका बारी-बारी से प्रत्येक समूह में जा रही है।
घ. एक कक्षा जिसमें शिक्षार्थियों का व्यवहार शिक्षिका द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार और दण्ड से संचालित होता है।
उत्तर ग.

22. बुद्धि है ?
क. सामर्थ्यों का एक समुच्चय
ख. एख अकेला और जातीय विचार
ग. दूसरों के अनुकरण करने की योग्यता
घ. एक विशिष्ट योग्यता
उत्तर क


23. भाषा विकास के लिए प्रारम्भिक बचपन ............ काल है ।
क. कम महत्वपूर्ण
ख. अमहत्वपूर्ण
ग. अतिसंवेदनशील
घ. निरपेक्ष
उत्तर ग

24. एक सहशिक्षा कक्षा में लड़को से सिक्षक यह कहता है, "लड़के बनो और लड़कियों जैसा व्यवहार मत करो।" यह टिप्पणी
क. जातीय भेद-भाव की परिचायक है
ख. लड़के-लड़कियों के साथ व्यवहार का एक अच्छा उदाहरण है
ग. लड़के-लड़कियों में भेद-भाव की रूढ़िबद्ध धारणा प्रकट करती है
घ. लड़कियों पर लड़कों की जीववैज्ञानिक महत्ता को उजागर करती है।
उत्तर ग. दिया गया कथन लड़के-लड़कियों में भेद-भाव की रूढ़िबद्ध धारणा प्रकट करती है।


25. आकलन
क. बच्चों को लेबल करने (नाम देने ) और वर्गीकृत करने की अच्छी रणनीति है
ख. बच्चों में प्रतियोगातात्मक भावना को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना है
ग. सीखने को सुनिश्चित करने के लिए तनाव और दबाव को उत्पन्न करना है
घ. सीखने में सुधार का एक तरीका है
उत्तर घ. राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा की रूपरेखा ( एनसीएफ ) 2005 के अनुसार, आकलन का प्रयोजन निश्चय ही सीखने-सिखाने की प्रक्रियाओं एवं सामग्री में सुधार लाना है। अत: आकलन सीखने में सुधार का एक तरीका है।


26. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन  'समावेशन' का सबसे अच्छा वर्णन करता है ?
क.  यह एक विश्वास है कि बच्चों को अपनी योग्यताऔं के अनुसार अलग किया जाना चाहिए।
ख.  यह एक विश्वास है कि कुछ बच्चे कभी कुछ सीख ही नहीं सकते।
ग.   यह एक दर्शन है कि सभी बच्चों को नियमित विद्यालय प्रणाली में समान शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है।
घ. यह एक दर्शन है कि विशेष बच्चे ईश्वर के विशेष उपहार है।
उत्तर ग. समावेशन एक दर्शन है कि सभी बच्चों को नियमित विद्यालय प्रणाली में समान शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है।

27. 'वंचित वर्ग' की पृष्ठभूमि के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षक को चाहिए कि
क. उन्हें बहुत-सा लिखित कार्य दे
ख. उनके बारे में अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास करे और उन्हें कक्षा में होने वाली चर्चा में शामिल करे
ग. उन्हें कक्षा में अलग बिठाएँ
घ. उन पर ध्यान न दे, क्योंकि वे दूसरे शिक्षार्थियों के साथ अन्त:क्रिया नहीं कर सकते
उत्तर ख. 'वंचित वर्ग' की पृष्ठभूमि के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षक को चाहिए कि उनके बारे में अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास करें तथा उन्हें कक्षा में होने वाली चर्चाओं में शामिल करें।

28. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यवहार बच्चे की अधिगम-निर्योग्यता की पहचान करता है ?
क. मनोभाव का जल्दी-जल्दी बदलना ( मूड स्विंग्स )
ख. अपमानजनक व्यवहार
ग.  b को d, was को saw, 21 को 12 लिखना
घ. कम अवधान-विस्तार और उच्च शारीरिक गतिविधि

उत्तर क

29. एक बच्चा जो आंशिक रूप से देख सकता है
क. बिना किसी विशेष प्रावधान के उसे 'नियमित' विद्यालय में डालना चाहिए
ख. उसे शिक्षा नहीं देनी चाहिए, क्योंकि वह उसेक किसी काम नहीं आएगी
ग. उसे अलग संस्थान में डालने की आवश्यकता है
घ. विशेष प्रावधान करते हुए उसे नियमित विद्यालय में रखना चाहिए
उत्तर घ.

30. सीखना
क. सीखने वाले के संवेगों से प्रभावित नहीं होता है
ख. संवेगों से क्षीण सम्बन्ध रखता है
ग. सीखने वाले के संवेगों से स्वतन्त्र है
घ. सीखने वाले संवेगों से प्रभावित होता है
उत्तर घ
CTET Solved Paper Exam Date 21/02/2016
भाग - II  गणित
भाग III  पर्यावरण अध्ययन
भाग IV हिन्दी ( भाषा - I )
भाग IV अंग्रेजी ( भाषा - I )
भाग V हिन्दी भाषा - II
भाग V अंग्रेजी ( भाषा - II )
Share your views, Feedback with us. Feel free to write us or Contact us @7007709225,9044317714

No comments:

Post a Comment