हमारा भोजन पाठ योजना कक्षा 4


पाठ योजना: हमारा भोजन
विषय: पर्यावरण अध्ययन (EVS)
कक्षा: 5
पाठ: हमारा भोजन
समय: 40-45 मिनट
शिक्षण सामग्री: पाठ्यपुस्तक, भोजन की तस्वीरें, संतुलित आहार चार्ट, फ्लैश कार्ड, रंगीन चित्र

शैक्षिक उद्देश्य:
विभिन्न प्रकार के भोजन को पहचान सकेंगे।
क्षेत्रीय भोजन की विविधता को समझ सकेंगे।
संतुलित आहार के महत्व को जान सकेंगे।
स्वच्छ और पोषक भोजन खाने की आदतें विकसित करेंगे।
भोजन के स्रोतों (पौधे व जानवर) को पहचान सकेंगे।

पूर्व ज्ञान 
छात्रों से पूछें: “तुमने आज नाश्ते में क्या खाया?”
विभिन्न उत्तरों को बोर्ड पर लिखें।
भोजन की विविधता की ओर ध्यान आकर्षित करें।

पाठ प्रस्तुति

1. भोजन के प्रकार:
अनाज, दालें, फल, सब्जियाँ, दूध, मांस, अंडे आदि।

2. संतुलित आहार:

शरीर को ऊर्जा देने वाला, वृद्धि में सहायक और रोगों से बचाने वाला भोजन।

3. भोजन के स्रोत:
पौधों से प्राप्त: फल, सब्जियाँ, अनाज
जानवरों से प्राप्त: दूध, मांस, अंडा

चित्र बनाना या चार्ट बनाना:
स्वस्थ और अस्वस्थ भोजन की सूची बनाएं।

पुनरावृत्ति 
प्रश्नोत्तर के माध्यम से मुख्य बिंदुओं की पुनरावृत्ति करें:
भोजन क्यों आवश्यक है?
संतुलित आहार क्या होता है?
अलग-अलग जगहों पर क्या-क्या खाया जाता है?




गृहकार्य:
"आज आपने सुबह से शाम तक क्या-क्या खाया?" यह लिखें और हर वस्तु को उसके भोजन समूह में बाँटें।

No comments:

Post a Comment