भाग IV हिन्दी ( भाषा - I ) (CTET Solved Paper 21/2/2016)



निर्देश (प्र.सं. 91-96) निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर देने के लिए सही/ सबसे उपयुक्त विकल्प चुनकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये -

जीवन के इस मोड़ पर
कुछ भी कहा जाता नहीं।
अधरों की ड्योढ़ी पर
शब्दों के पहरे है।
हँसने को हँसते है
जीने को जीते हैं
साधन-सुभीतों ममें
ज्यादा ही रीते है।
बाहर से हरे- भरे
भीतर घाव मगर गहरे
सबके लिए गूँगे है
अपने लिए बहरे हैं।

91.  " कुछ भी कहा जाता नहीं " - ऐसा क्यों ?
क.  साधन सुविधाओं के अभाव के कारण
ख.  बन्धन और बेबसी के कारण
ग. घूँगा होने के कारण
घ.  भीतर के घावों के कारण
उत्तर - ख ( बन्धन और बेबसी के कारण कुछ बी नहीं कहा जा रहा है। )


92.  कविता की पंक्तियों में मुख्यत: बात की गई है
क.  कुछ बी न कह पाने की विश्वता की
ख.  घावों के हरे-भरे होने की
ग.  गूँगा-बहरा होने की
घ.  साधन-सुभीतों की
उत्तर - क ( दी गई पंक्तियों में मुख्यत: कुछ भी न कह पाने की विवशता की बात कही गई है। )

93.  ' रीते ' शब्द में भाव है
क.  अपनेपन का
ख.  परायेपन का
ग.  खालीपन का
घ.  खोखलेपन का
उत्तर - ग ( रीता या रीते का अर्थ खाली होता है, जिसे खालीपन भी कहा जा सकता है। )

94.  कविता की पंक्तियों के आधार पर कहा जा सकता है कि
क.  कवि कुछ भी कहने या सुन पाने की स्थिति में नहीं है
ख.  कवि घावों के गहरे होने से दुखी है
ग.  कवि के जीवन में बहुत अभाव है
घ.  कवि कुछ भी करने की स्थित में नहीं है
उत्तर - ख  ( कवि घावों के गहरे होने से दुखी है। )

95.  ' ड्योढ़ी ' का अर्थ है
क.  घर
ख.  देहरी
ग.  दरवाजा
घ.  चौखट
उत्तर - ग  ( ' ड्योढ़ी ' का अर्थ दी गई पंक्तियों के अनुसार ' दरवाजा ' है। )


96.  ' भीतर के घाव ' से तात्पर्य है
क.  शारीरिक क्षति
ख.  घर के भीतर की अशान्ति
ग.  हृदय की पीड़ा
घ.  अन्दरूनी चोट
उत्तर - ग  ( भीतर के घाव से तात्पर्य ' हृदय की पीड़ा ' है। )

निर्देश (प्र.सं. 97-111) निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर देने के लिए सही/ सबसे उपयुक्त विकल्प चुनकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये -

97.  भाषा सीखने का उद्देश्य है
क.  प्रत्येक स्थिति में भाषा का प्रयोग कर पाना
ख.  आदेश - निर्देश दे पाना और सुन पाना
ग.  दूसरों की बातों को समझ पाना
घ.  अपने मन की बात कह पाना
उत्तर - क

98.  " बच्चों के भाषाई विकास में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। " यह विचार किसका है ?
क.  पियाजे
ख.  स्किनर
ग.  चाॅम्स्की
घ.  वाइगोत्स्की
उत्तर - घ  ( बच्चों के भाषाई विकास में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है यह विचार मनोवैज्ञानिक वाइगोत्स्की का है। )

99.  विद्यार्थियों का भाषाई विकास समग्रता से हो सके, इसके लिए सबसे उपयुक्त अनुशंसा होगी
क.  शब्दकोश एवं विश्वकोश के प्रयोग की
ख.  भाषा प्रयोग के विविध अवसरों की
ग.  सतत एवं व्यापक आकलन की
घ.  सर्वोत्कृष्ट पाठ्य-पुस्तकों की
उत्तर - ग  ( विद्यार्थियों का भाषाई विकास समग्रता से हो सके, इसके लिए  उपयुक्त अनुशंका सतत एवं व्यापक आकलन है।


100.  लिखित भाषा का प्रयोग
क.  केवल प्रतिवेदन- लेखन के लिए किया जाता है
ख.  कार्यालयी कार्यों के लिए ही किया जाता है
ग.  अपनी अभिव्यक्ति कि लिए किया जाता है
घ.  केवल साहित्य सृजन कि लिए किया जाता है
उत्तर - ग  ( लिखित भाषा का प्रयोग अपनी अभिव्यक्ति के लिए किया जाता है। )

101. भाषा की कक्षा में भाषाई खेलों का आयोजन मुख्यत:
क.  भाषा सीखने की प्रक्रिया में स्वाभाविकता लाता है
ख.  आकलन का काम करता है
ग.  रोचकता और जोश लाता है
घ.  अध्यापक के काम को सरल बनाता है
उत्तर - ग  ( भाषा की कक्षा में भाषाई खेलों का आयोजन मुख्यत: रोचकता और उत्साह ( जोश ) लाने के लिए किया जाता है। )

102. कविता-कहानियों पर चर्चा करने एवं प्रश्न पूछने का उद्देश्य
क.  भाषा की विभिन्न छटाओं का अनुभव कराना है
ख.  कल्पनाशीलता का पोषण करना मात्र है
ग.  भाषा सीखने का आकलन करना मात्र है
घ.  साहित्य के प्रति बच्चों की रूचि जाग्रत करना है
उत्तर - ख  ( कविता-कहानियों पर चर्चा करने या प्रश्न पुछने का उद्देश्य कल्पनाशीलता का पोषण करना मात्र है। )

103.  भाषा का अस्तित्व एवं विकास ............. के बाहर नहीं हो सकता।
क.  परिवार
ख.  साहित्य
ग.  समाज
घ.  विद्यालय
उत्तर - ग  ( भाषा का अस्तित्व एवं विकास समाज के बाहर नहीं हो सकता। )


104.  किसी समावेशी कक्षा में कौन-सा कथन भाषा-शिक्षण के सिद्धान्तों के अनुकूल है ?
क.  प्रिण्ट-समृद्ध माहौल भाषा सीखने में मदद करता है
ख.  बच्चे अपने अनुभवों के आधार पर भाषा के नियम नहीं बना सके
ग.   भाषा विद्यालय में रहकर अर्जित की जाती है
घ.  व्याकरण के नियमों का ज्ञान भाषा-विकास की गति त्वरित करता है
उत्तर - ख

105. प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों के भाषा-शिक्षण के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही है ?
क.  सतत रूप से की जाने वाली टिप्पणियाँ एवं अनवरत अभ्यास भाषा सीखने में रूचि उत्पन्न करते है।
ख.  बच्चे समृद्ध भाषिकपिरवेश में सहज रूप से सव्त: भाषा में सुधार कर सकते है.
ग.  भच्चों की भाषाई संकल्पनाओं और विद्यालय के भाषाई परिवेष में विरोधाभासी भाषा सीखने में मदद करता है।
घ.  बच्चे भाषा की जटिल और समृद्ध संरचनाओं का ज्ञान विद्यालय में ही अर्जित करते है।
उत्तर - प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों के भाषा-शिक्षण के सन्दर्भ में यह कहा जा सकता है कि बच्चे भाषा की जटिलता और समृद्ध संरचनाओं का ज्ञान विद्यालय में ही अर्जित करते है। )


106.  प्राथमिक स्तर की कक्षा में भिन्न-भिन्न प्रान्तों के अलग-अलग भाषा बोलने वाले बच्चों का नामांकन हुआ है। ऐसी स्थिति में भाषा की कक्षा बच्चों के भाषाई विकास के सन्दर्भ में
क.  जटिल चुनौती के रूप में सामने आती है
ख.  अवरोध ही प्रस्तुत करती है
ग.  बहुत बड़ी समस्या बन जाती है
घ.  अनमोल संसाधन के रूप में कार्य करती है
उत्तर - क

107.  पहली कक्षा की भाषा अपने एक विद्यार्थी के भाषाई विकास के सम्बन्ध में चिन्तित है, क्योंकि
क.  विद्यार्थी पठन-पाठन में रूचि प्रदर्शित नहीं करता है
ख.  विद्यार्थी को घर पर बात करने के बहुत कम अवसर मिलते है
ग.  विद्यार्थी के माता और पिता की मातृभाषा अलग-अलग है
घ.  विद्यार्थी अपने साथियों से बहुत झगड़ता है
उत्तर - क


108. बच्चों के बोलना सीखने के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही है ?
क.  सभी बच्चों की बोलना सीखने की गति एकसमान होती है
ख. बड़े परिवार में बच्चों की बोलना सीखने की गति तेज होती है
ग.  निर्धन परिवारों से आए बच्चों की बोलना सीखने की गति धीमी होती है
घ.  कहने-सुनने के अधिक से अधिक अवसर मिलने पर बच्चे बोलना सरलता से सीखते है
उत्तर - घ  ( बच्चों के बोलना सीखने के सन्दर्भ में कहा जा सकता है कि कहने-सुनने के अधिक से अधिक अवसर मिलने पर बच्चे बोलना सरलता से सीखते है।)

109.  विद्यालय / कक्षा में समृद्ध भाषाई परिवेश से तात्पर्य है
क.  मुख्य धारा की भाषा सुनने के अधिक से अधिक अवसर
ख.  बोलने-सुनने, पढ़ने-लिखने के अधिक से अधिक अवसर
ग.  एक से अधिक भाषाओं के शब्दकोश की उपलब्धता
घ.  अध्यापक को एक से अधिक भाषाओं की जानकारी
उत्तर - ख  ( विद्यालय / कक्षा में समृद्ध भाषाई परिवेश से तात्पर्य है बोलने-सुनने, पढ़ने-लिखने के अधिक से अधिक अवसर होना । )

110. अपने विद्यार्थियों के भाषा सम्बन्धी क्रमिक विकास का आकलन करने के लिए आपकी निर्भरता मुख्य रूप से किस पर है ?
क.  पोर्टफोलियों के अवलोकन पर
ख.  मौखिक कार्य करवाने पर
ग.  गृहकार्य की उत्तर-पुस्तिकाओं के अवलोकन पर
घ.  कक्षाकार्य के अवलोकन पर
उत्तर - क

111.  आपके विद्यार्थी पाठ में आए नवीन / अपरिचित शब्दो के अर्थ जान सके, इसके लिए आप
क.  पाठ के अन्त में दिए गए ' शब्दार्थ ' देखने के लिए
ख.  शब्दकोश देखना सिखाएँगी
ग.  शब्द का अर्थ लिखकर बताएँगी
घ.  पाठ के सन्दर्भ मे अर्थ समझने की स्थिति पैदा करेंगी
उत्तर - ग  ( पाठ में आए नवीन शब्दों के अर्थ जानने के लिए शब्द के अर्थ को लिखकर बताना अधिक श्रेयस्कर होता है। )


निर्देश (प्र.सं. 112-120) निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर देने के लिए सही/ सबसे उपयुक्त विकल्प चुनकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये -

माँ : रमेश, मीना क्यो रो रही है ?
रमेश : मैने चाँटा मारा था। मुझे पढ़ने नहीं दे रही थी।
माँ : लेकिन तुम इस समय क्यों पढ़ रहे हो ? य़ह भी कोई पढ़ने का समय है ? क्या आजकल पढ़ाई चौबीसों घण्टे की हो गई ? दिमाग है या मशीन ? और क्या पढ़ने के लिए बहन को पीटना जरूरी है ?
रमेश : माँ पढ़ूँगा नहीं तो कक्षा में अव्वल कैसे आऊँगा ? मुझे तो फर्स्ट आना है ? तुम भी तो यही कहती थी।
माँ : हाँ, कहती थी, पर तुम ? हर वक्त खेल-खेल। फर्स्ट आना था तो शुरू से पढ़ा होता । अब जब परीक्षाएँ सर पर आ गई तो रटने बैठे हो। तुम क्या समझते हो कि ऐसे रटने से अव्वल आ जाओगे ? अरे ! पढ़ना थोड़ी देर का ही काफी होता, अगर नियम से मन लगाकर पढ़ा जाए.
रमेश : अब रहने दो माँ। मैं आज खेलने भी नहीं जाऊँगा। कोई आए तो मना कर देना। अब मुझे पढ़ने दो -- " अकबर का जन्म .... अमरकोट में हुआ था ....... अमरकोट में ......... "
माँ : अकबर का जन्म जहाँ ्भी हुआ हो, तुम्हारा जन्म यहीं हुआ है और मै तुम्हें रट्टू तोता नहीं बनने दूँगी। पढ़ने के समय पढ़ना और खेलने के समय खेलना अच्छा होता है।

112.  मीना और रमेश है, परस्पर
क.  मित्र
ख.  भाई - बहन
ग.  सहपाठी
घ.  रिश्तेदार
उत्तर - मीना और रमेश, परस्पर भाई - बहन है।


113.  रमेश ने मीना की पिटाई की, क्योंकि वह
क.  कक्षा में अव्वल आ सकती थी
ख.  अक्सर शैतानियाँ करती थी
ग.  पढ़ नहीं रही थी
घ.  पढ़ने नहीं दे रही थी
उत्तर - घ  ( रमेश ने मीना की पिटाई इसलिए की , क्योंकि वह पढ़ने नहीं दे रही थी।  )

114.  कक्षा में प्रथम आने के लिए आवश्यक है
क.  शुरू से नियमित पढ़ाई करना
ख.  खेलकूद छोड़ देना
ग. रात-दिन पढ़ाई करना
घ.  पढ़ाई के दिनों परिश्रम करना
उत्तर - क  ( कक्षा में प्रथम आने के लिए आवश्यक है शुरू से ही पढ़ाई करते रहना। )

115.  " यह भी कोई पढ़ने का समय है ? " प्रश्न का आशय है
क. पढ़ने का कोई समय नहीं होता
ख.  यह समय पढ़ने का नहीं है
ग.  यह भी पढ़ने का ही कोई समय है

उत्तर - ख  ( यह भी कोई पढ़ने का समय  है , इस प्रश्न का आशय है कि यह समय पढ़ने का नहीं है। )

116.  जो शब्द शेष से भिन्न हो, उसे छाँटिए ।
क.  परीक्षा
ख.  प्रथम
ग.  अव्वल
घ.  फर्स्ट
उत्तर - क  ( प्रथण, अव्वल और फर्स्ट सभी एक-दूसरे के पर्याय है, जबकि परीक्षा इनसे भिन्न शब्द है। )

117.  कौन-सा विशेषण रमेश के लिए उपयुक्त है ?
क.  रट्टू तोता
ख.  लापरवाह
ग.  पढ़ाकू
घ.  पश्चिमी
उत्तर - क  ( रट्टू तोता रमेश के लिए उपयुक्त विशेषण है। )

118.  ' पर तुम ? ' का भाव है
क.  पर तुमने पढ़ना छोड़ दिया
ख.  पर तुम पढ़ते ही रहे
ग.  पर तुमने ध्यान नहीं दिया
घ.  पर तुमने रटना ही सीखा
उत्तर - क  ( ' पर तुम  ' का भाव है - पर तुमने पढ़ना छोड़ दिया )


119.  अकबर का जन्म कहां हुआ था ?
क.  आगरा
ख.  अमरकोट
ग.  दिल्ली
घ.  फतहपुरी
उत्तर - अकबर का जन्म अमरकोट में हुआ था।

120.  ' बहुत निकट आना ' के लिए मुहावरा है
क.  अव्वल आना
ख.  तोता रटन्त
ग.  पास अाना
घ.  सर पर आना
उत्तर - घ  ( ' बहुत निकट आना ' के लिए उपयुक्त मुहावरा है - सर पर आना है। )
CTET Solved Paper Exam Date 21/02/2016
भाग I  बाल विकास एवं शिक्षा-शास्त्र
भाग - II  गणित
भाग III  पर्यावरण अध्ययन
भाग IV अंग्रेजी ( भाषा - I )
भाग V हिन्दी भाषा - II
भाग V अंग्रेजी ( भाषा - II )
Share your views, Feedback with us. Feel free to write us or Contact us @7007709225,9044317714

No comments:

Post a Comment