भाग V हिन्दी भाषा - II (CTET Solved Paper 21/2/2016)



निर्देश (प्र.सं. 121-127) नीचे दिए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नो के सही/ सबसे उपयुक्त विकल्प चुनकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये -

रिक्शे पर मीरा के साथ हँसती-बोलती ऋतु घर पहुँची। सीढ़ियाँ चढ़ने लगी तो कुछ झगड़ने की आवाजे सुनाई दी। ऊपर पहुँची तो देखा, दोनों आजू-बाजू वाली पड़ोसने झगड़ रही थीं। अपने दरवाजे के पास खड़ी होकर उसने कुछ देर उनकी बातें सुनी तो झगड़े का कारण समझ में आया। एक की महरी ने घर साफ करके कचरा दूसरी के दरवाजे की ओर फेंक दिया था, इसी बात का झगड़ा था। ऋतु ने दोनों को समझाया-बुझाया। आखिरकार कचरा फेंकने वाली महरी को बुलाया गया। उसने झाड़ू थामी और कचरा सीढ़ी को ओर धकेल दिया। फिर वह महरी अन्दर चली गई। दोनों पड़ोसनों ने भी अन्दर जाकर अपने-अपने द्वार बन्द कर लिए।
                           ऋतु खड़ी-खड़ी देखती रही। जो सीढ़ी पहले से ही गन्दी थी वह और भी गन्दी हो गई। रेत का तो साम्राज्य ही था। कहीं बादाम के छिलके पड़े थे तो कहीं चूसी हुई ईख के लच्छे, कहीं बालो का गुच्छा उड़ रहा था तो कहीं कुछ और। मन वितृष्णा से भर उठा। सोचा, इस सीढ़ी से चढ़कर सब अपने घर तक आते है, इससे उतरकर दफ्तर, बाजार आदि अपनी इच्छित जगहों पर जाते है, पर इसे कोई साफ नहीं करता। उल्टे सब इस पर कचरा फेंक देते हैं। साझे की सीढ़ी है न! गन्दगी बिखेरने का हक सबको मिला है और साफ करने का कर्तव्य किसी का नहीं है। स्वच्छता तो जैसे अनबुझी तृष्णा हो गई।

121.  ऋतु को कैसी आवाजें सुनाई दी ?
क.  लड़ने-झगड़ने की
ख.  उठाने-पटकने की
ग.  हँसने-बोलने की
घ.  खेलने-कूदने की
उत्तर - क


122.  ' महरी ' किसे कहा जाता है ?
क.  अनजान औरत
ख.  महर की पत्नी
ग.  कामवाली
घ.  पड़ोसन
उत्तर - ग

123.  ऋतु का मन घृणा से भर गया, क्योंकि
क.  सीढ़ियों में कचरा फैल गया था
ख.  दोनों पड़ोसनों ने दरवाजे बन्द कर दिए थे
ग.  उसने नहाया नहीं था
घ.  पड़ोसनें लड़ रही थीं
उत्तर - क

124.  " सीढ़ी से चढ़कर आते हैं। " उपरोक्त वाक्य किस भेद के अन्तर्गत आएगा ?
क.  मिश्र
ख.  आदेश
ग.  सरल
घ.  संयुक्त
उत्तर - ग

125.  अनुच्छेद में ' घृणा ' का पर्यायवाची शब्द है
क.  साझा
ख.  तृष्णा
ग.  झगड़ना
घ.  वितृष्णा
उत्तर - घ


126. अनुच्छेद का संदेश है
क.  कामवाली का उत्तरदायित्व
ख.  स्वच्छता सबका कर्तव्य
ग.  हँसते-बोलते रहना
घ.  पड़ोसिनों का धर्म
उत्तर - ख

127.  ' दफ्तर-बाजार ' शब्द है
क.  देशज
ख.  आगत
ग.  तत्सम
घ.  तद्भव
उत्तर - ख

निर्देश (प्र.सं. 128-142) निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर देने के लिए सही/ सबसे उपयुक्त विकल्प चुनकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये -

128.  साधारण तौर पर शिक्षक यह समझते है कि बच्चों को लिखना तब सिखना चाहिए जब उन्हें वर्णों की पहचान हो जाए । यह विचार पूरी तरह से
क.  अवैज्ञानिक है
ख.  सही एवं स्वीकार्य है
ग.  वैज्ञानिक है
घ.  बाल स्वभाव के अनुकूल है
उत्तर - घ


129.  प्राथमिक स्तर की कक्षा के सन्दर्भ में नीचे दी गई किस स्थिति में वास्तव में लेखन हो रहा है ?
क.  पाठ्य-पुस्तक से पढ़कर, याद करके लिख रहे है
ख.  श्यामपट पर लिखे हुए को समझकर लिख रहे है
ग.  दो-दो के समूह में चर्चा करने के बाद विद्यार्थी अपनी-अपनी पुस्तिका में लिख रहे है।
घ.  पाठ्य-पुस्तक से देखकर बोल-बोल कर लिख रहे है
उत्तर - ख

130.  कक्षा एक के बच्चों का गृहकार्य जाँचते समय आप पाते है कि कुछ बच्चों के अक्षरों की बनावट टेढ़ी-मेढ़ी है। आप
क.  उन्हें सीधी रेखा में लिखकर दिखाएँगे
ख.  उन्हें स्वयं ही सुधार करने के लिए समय देंगे
ग.  उनकी लिखाई की निन्दा करेंगे
घ.  उन्हें पुन: लिखकर लाने के लिए कहेंगे
उत्तर - क

131.  भाषा के पाठ्यक्रम में कहानी का शैक्षणिक प्रयोग मुख्यत: इसलिए जरूरी है, क्योंकि इससे बच्चे
क.  व्याकरण के नियमों को कंठस्थ कर पाते है
ख.  स्मरण-क्षमता का विकास करते है
ग.  उच्चारण सम्बन्धी गलतियों में सुधार करते है
घ.  पढ़ना-लिखना सीखते है
उत्तर - ग

132.  कहानी सुनते बच्चे कहानी के लम्बे-लम्बे वाक्यों से घवराते नहीं है, बशर्ते वाक्य
क.  सीधे व सरल हों
ख.  सार्थक तथा मजेदार हो
ग.  जोर से बोले गए हो
घ.  परले से सुने हुए हों
उत्तर - ख

133.  पढ़ना सीखने का वास्तव में सबसे अच्छा तरीका यह है कि बच्चे
क.  बारहखड़ी अच्छी तरह से याद करें
ख.  बिना मात्रा बाले शब्दों की वर्तनी बता सकें
ग.  चित्र के साथ अनुमान लगाना सीखे
घ.  सबसे पहले वर्णों की पहचान करना सीखे
उत्तर - घ

134.  यदि पठन सामग्री के साथ चित्र हो, तो
क.  पठन सामग्री की गुणवत्ता में वृद्धि होती है
ख.  चित्रकार की भूमिका के महत्व का पता चलता है
ग.  पठन सामग्री का आकर्षण बढ़ जाता है
घ.  लिखे हुए के बारे में अनुमान लगाना आसान हो जाता है
उत्तर - घ


135.  एक तीन साल के बच्चे से किसी भी ऐसे विषय पर बातचीत की जा सकती है, जो उसके ............. दायरे में आता हो
क.  संज्ञानात्मक
ख.  सामाजिक
ग.  भावनात्मक
घ.  सांस्कृतिक
उत्तर - ग

136.  चाॅम्सकी के अनुसार,
क.  भाषिक क्षमता जन्मजात होती है
ख.  भाषिक क्षमता विद्यालय से प्राप्त होती है
ग.  भाषा अनुकरण से ही सीखी जाती है
घ.  भाषा सीखने में समाज का स्थान सर्वोपरि है
उत्तर - ग

137.  भाषा की कक्षा में मुद्रित समृद्ध परिवेश कैसे रचा जा सकता है ?
क.  दीवारों पर सूक्तियाँ एवं उपदेशात्मक बातें लिखकर
ख.  केवल विविध आकर्षक पुस्तके सजाकर
ग.  दीवारों पर केवल आकर्षक पोस्टर लगाकर
घ.  कहानी, कविता के पोस्टर व बच्चों के कामों को कक्षा में प्रदर्शित कर
उत्तर - क

138.  निशिता अपने सहपाठियों से ठीकर तरह से बात करती है परन्तु कक्षा में उत्तर देते समय हकलाती है। वह सम्भवत:
क.  बड़े समूह में अपनी बात कहने में दबाव महसूस करती है
ख.  कक्षा में हँसी का माहौल पैदा करना चाहती है
ग.  घर से पाठ याद करके नहीं आती है
घ.  जानबूझकर ऐसा करती है जिससे उससे सवाल न पूछे जाएँ
उत्तर - क

139.  ' सुनना-बोलना ' कौशलों के विकास के लिए सर्वोत्तम विधि कौन-सी हो सकती है ?
क.  कहानी कहना और उस पर बच्चे की प्रतिक्रिया जानना
ख.  कविता याद करवाकर बुलवाना
ग.  कक्षा के कुछ बच्चों द्वारा पाठ के अनुच्छेद पढ़कर सुनाना
घ.  अंत्याक्षरी गतिविधि का आयोजन करना

उत्तर - क

140.  हिन्दी की कक्षा में प्राय: हिन्दीतर-भाषी बच्चे अरूचि प्रदर्शित करते है, क्योंकि
क.  उन्हें हिन्दी सीखने का उपयोग नज़र नहीं आता
ख.  अध्यापक उनकी भाषा सम्बन्धी त्रुटियों को सहजता से स्वीकार नहीं करते
ग.  उन्हें अपनी भाषा के प्रति विशेष लगाव होता है
घ.  उन्हें तुलनात्मक रूप से हिन्दी बहुत कठिन लगती है
उत्तर - ख

141.  बच्चों के भाषा विकास के लिए निम्नलिखित में से किसकी अनुशंसा सर्वोत्तम होगी ?
क.  ऐसे अभिभावक जो तरह-तरह की श्रव्य सीडी लाकर सुनाते हों
ख.  ऐसा अध्यापक जो भाषा के नियमों की समग्र जानकारी दे सके
ग.  घर का ऐसा परिवेश जहाँ मानक भाषा बोल जाती हो
घ.  घर तथा पास-पड़ोस का ऐसा परिवेश जहाँ बोलने-सुनने के बहुत से अवसर सुलभ हो
उत्तर - घ

142.  गोमती ' श '  को   'स' बोलती है। आप उसे टोकती नहीं हैं और सहज अभिव्यक्ति के अवसर देता है परन्तु चिन्तित है कि किस तरह से उसका उच्चारण ठीक करवाया जाएँ। आप
क.  ' श ' को 'स'  के प्रयोग वाली श्रवण सामग्री सुनने के अनेक अवसर देंगी
ख.  उसे चेतावनी देंगी कि एक निश्चित कक्षा तक ही यह गलती सहन की जाएगी
ग.  उसके अभिभावक को कहेंगी कि उसे 'श' और 'स' का पृथक-पृथक अभ्यास करवाएँ
घ.  उसे 'श' और 'स' के अन्तर को लिखकर समझाएँगी
उत्तर - ग


निर्देश (प्र.सं. 143-150) नीचे दिए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

मेरे बड़े भाई साहब मुझसे पाँच साल बड़े थे, लेकिन केवल तीन दरजे आगे। उन्होंने भी उसी उम्र में पढ़ना शुरू किया था जब मैंने शुरू किया, लेकिन तालीम जैसे महत्व के मामले में वह जल्दबाजी से काम लेना पसन्द न करते थे इस भवन की बुनियाद खूब मजबूत डालना चाहते थे, जिस पर आलीशान महल बन सके। एक साल का काम दो साल में करते थे। कभी-कभी तीन साल भी लग जाते थे। बुनियाद ही पुख्ता न हो तो मकान कैसे पायदार बने।
                मैं छोटा था, वे बड़ थे। मेरी उम्र नौ साल की थी, वे चौदह साल के थे। उन्हे मेरी निगरानी का पूरा और जन्मसिद्ध अधिकार था और मेरी शालीनता इसी बात में ती कि उनके हुक्म को कानून समझूँ। वह स्वभाव के बड़े अध्ययनशील थे। हरदम किताब खोले बैठे रहते और शायद दिमाग को आराम देने के लिए कभी काॅपी पर, कभी किताब के हाशियों पर, चिड़ियों, कुत्तों बिल्लियों की तस्वीरें बनाया करते थे। कभी-कभी एक ही नाम या शब्द या वाक्य दस-बीस बार लिख डालते। कभी एक शेर को बार-बार सु्न्दर अक्षरों में नकल करते। कभी ऐसी शब्द-रचना करते जिसमें न कोई अर्थ होता, न कोई सामंजस्य। जैसे एक बार उनकी काॅपी पर मैंने इबारत देखी - स्पेशल अमीना, भाइयो-भाइयो, भाई-भाई, श्रीयुत् राधेश्याम - इनके बाद आदमी का चेहरा बना हुआ था। मैंने बहुत चेष्टा की कि इस पहेली का कोई हल निकालूँ, लेकिन असफल रहा और उनसे पूछने का साहस न हुआ। वे नवीं कक्षा में थे, मैं पाँचवीं में। उनकी रचनाओं को समझना मेरे लिए छोटा मुँह और बड़ी बात थी।
                                                                                                                               मुँशी प्रेमचन्द्र

143.  उम्र में पाँच साल का और पढ़ाई में दो कक्षाओं का अन्तर बताता है कि
क.  बड़े भाई को देर से स्कूल भेजा गया था
ख.  छोटे भाई की उम्र घटा दी गई थी
ग.  बड़ा भाई पढ़ने में तेज न था
घ.  छोटा भाई एक वर्ष में दो कक्षाएँ उत्तीर्ण कर गया था
उत्तर - घ


144.  काॅपी पर लिखे शब्दो व चित्रों से किस मन स्थिति का पता चलता है ?
क.  दत्तचित्त होना
ख.  भटकाव
ग.  एकाग्रता
घ.  अध्ययनशीलता
उत्तर - घ

145.  ' तालीम ' शब्द है
क.  तद्भव
ख. देशज
ग.  आगत
घ.  तत्सम
उत्तर - ग

146.  ' छोटा मुँह बड़ी बात ' मुहावरे का अर्थ है
क.  गुणी और समझदार होना
ख.  बात को बढ़ा देना
ग.  आयु में छोटा होना
घ.  छोटा होकर भी बड़ी-बड़ी बातें कहना
उत्तर - ग

147.  ' सामंजस्य ' शब्द का समानार्थी है
क.  बराबरी
ख.  तालमेल
ग.  मेल-जोल
घ.  समता
उत्तर - ख


148.  " मेरे भाई साहब मुझसे पाँच साल बड़े थे, लेकिन केवल तीन दरजे आगे ।" इस वाक्य का प्रकार है
क.  जटिल
ख.  सरल
ग.  संयुक्त
घ.  मिश्र
उत्तर - घ

149.  बड़ा भाई किस अधिकार से लेखक पर निगरानी रखता है ?
क.  शक्तिशाली होने के कारण
ख.  बड़ी कक्षा में होने से
ग.  पिता के निर्देश पर
घ.  बड़ा होने के नाते
उत्तर - घ

150.  " बुनियाद ही पुख्ता न हो तो मकान कैसे पायदार बने।" छोटे भाई के उक्त कथन में निहित है
क.  व्यंग्य
ख.  आदर
ग.  सत्य
घ.  हास्य
उत्तर - ग 
CTET Solved Paper Exam Date 21/02/2016
भाग I  बाल विकास एवं शिक्षा-शास्त्र
भाग - II  गणित
भाग III  पर्यावरण अध्ययन
भाग IV हिन्दी ( भाषा - I )
भाग IV अंग्रेजी ( भाषा - I )
भाग V अंग्रेजी ( भाषा - II )
Share your views, Feedback with us. Feel free to write us or Contact us @7007709225,9044317714

No comments:

Post a Comment