पाठ: रक्षाबंधन
कक्षा: 3
विषय: गणित
पाठ: अध्याय 7 - रक्षाबंधन
समय: 40 मिनट
अधिगम उद्देश्य:
🌷 छात्र समूहों में वस्तुएँ गिनना सीखेंगे।
🌷 छात्र दोहराई द्वारा गुणा को समझेंगे।
🌷 छात्र चित्र देखकर गुणा के प्रश्न हल कर सकेंगे।
🌷 छात्र समूह में गिनती और जोड़ के बजाय गुणा का उपयोग करना सीखेंगे।
पूर्व ज्ञान:
विद्यार्थी गिनती और जोड़ करना जानते हैं।
छात्र रक्षाबंधन पर्व से परिचित हैं।
सामग्री:
पाठ्यपुस्तक
चित्र (रक्षाबंधन से संबंधित)
पेंसिल, रंगीन चाक
बीज, कंचे, फूल (प्रयोगात्मक गिनती के लिए)
गतिविधि आधारित शिक्षण:
🌸 परिचय (5 मिनट):
बच्चों से पूछें रक्षाबंधन पर क्या होता है?
क्यों बहनें राखी बनाती हैं?
आज हम राखियों से गुणा सीखेंगे।
🌸 चित्र अध्ययन (5 मिनट):
बच्चों को चित्र दिखाएँ: गोपाल का घर, राखी बनाना, लड्डू, गिलास, फूल।
उनसे पूछें: “आपको क्या दिखाई दे रहा है?”
बच्चों से चित्र में वस्तुएं गिनवाएँ।
🌸मुख्य क्रियाकलाप (20 मिनट):
📌 समूहों में गिनती करना:
जैसे: 5 बार 1 फूल = 5 फूल
5 बार 2 धागे = 10 धागे
5 बार 4 मोती = 20 मोती
🌞 कितने गिलास हैं? कितनी प्लेटें हैं? कितने फूल हैं? प्रश्न करवाएँ।
🌞 चित्र में वस्तुओं को चिह्नित करवाकर जोड़ से गुणा में बदलना सिखाएँ।
उदाहरण:
4 + 4 + 4 + 4 + 4 = 5 x 4 = 20
अभ्यास (10 मिनट):
बच्चों को वस्तुएं दिखाकर समूह में गिनती कराएँ।
अभ्यास पृष्ठ पर दिए गए खाली स्थान में वस्तुओं की संख्या लिखवाएँ।
बच्चे 2, 3, 4 के पहाड़े को दोहराएँ।
🌸मूल्यांकन (5 मिनट):
5 बार 3 मोती = ?
4 बार 2 फूल = ?
3 बार 5 राखियाँ = ?
बच्चे उत्तर बोले और कॉपी में लिखें।
गृहकार्य:
5 वस्तुओं का नाम लिखें, जो उन्होंने आज घर में देखी।
प्रत्येक वस्तु की 3-3 गिनकर जोड़ और गुणा में लिखें।
कक्षा 3 गणित वर्कशीट
अध्याय 7: रक्षाबंधन (गुणा अभ्यास)
नाम: ____________ तिथि: ____________
प्रश्न 1: चित्र देखकर गिनती कीजिए और जोड़िए
🌷 राखियों के समूह:
⚫⚫ ⚫⚫
⚫⚫ ⚫⚫
⚫⚫ ⚫⚫
🌷 1 समूह में ___ राखियाँ हैं।
🌷 कुल ___ समूह हैं।
🌷 जोड़कर लिखिए: ____________
🌷 गुणा में लिखिए: ____________
प्रश्न 2: सही संख्या भरिए
क्र. वाक्य जोड़ में लिखिए गुणा में लिखिए
(a) 4 बार 3 फूल
(b) 5 बार 2 मोती
(c) 3 बार 4 गिलास
प्रश्न 3: खाली स्थान भरिए
🌞 5 बार 1 = __________
🌞 4 बार 2 = __________
🌞3 बार 5 = __________
🌞2 बार 6 = __________
प्रश्न 4: अपने घर में 3 चीजें गिनिए और लिखिए, कितनी बार रखी हैं और उनका गुणा लिखिए।
वस्तु का नाम कितनी बार जोड़ में गुणा में
💐 रंग भरो गतिविधि:
चित्र में 4 राखियों के समूह बनाइए और उन्हें रंगिए। फिर गिनकर लिखिए, कुल कितनी राखियाँ बनीं?
No comments:
Post a Comment