जीवन कौशल Notes 3 (From The SCERT Book)


शिक्षक के प्रमुख कार्य

 वैज्ञानिक एव तकनीकी विकास के कारण वर्तमान समाज शीघ्रता से परिवर्तित हो रहा है।
शिक्षण संस्थाओं का भी इसके साथ-साथ परिवर्तित एवं विकसित होना आवश्यक है। विद्यालय की छवि
का अभिप्राय विद्यालय कार्यक्रमों के प्रति समाज की धारणा एवं प्रतिक्रिया से है। शिक्षक विद्यालय का
एक मुख्य अंग है। अतः विद्यालय की छवि सुधारने हेतु शिक्षक के कार्य निम्नांकित है-
1. छात्रों के बारे में पर्याप्त जानकारी रख कर उसकी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के समाधान
में सहयोग करें
2. अपने छात्रों को उपर्युक्त कक्षा कार्य एव ं गृह कार्य दे कर समय से निरीक्षण करें तथा सुझाव दें।
3. अध्यापक समय सारणी के अनुसार अपनी कक्षाओं में जा कर शिक्षण कार्य करें। कक्षा में न जाने
की प्रवृत्ति छवि को बिगाड़ती है।
4. दैनिक कार्य में अनुभूत कठिनाईयों के समाधान हेतु वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं तथा क्रियात्मक
अनुसंधान से समस्या का समाधान करें।

5. अध्यापक अनुशासन प्रिय हो तथा उसे छात्रों में भी अनुशासन की प्रवृत्ति विकसित करनी चाहिए।
6. अध्यापक को अपनी योग्यता तथा क्षमतानुसार पाठ्योत्तर क्रियाओ एव  खेल-कूद में सहयोग प्रदान
करना।
7. छात्रों को भली भांति प्रशिक्षित करके विद्यालय के अच्छे शैक्षिक परिणाम प्राप्त कराने के लिए सदैव
प्रयत्नशील रहना चाहिए।
8. विद्यालय कार्यक्रमों मे अभिभावकों केा भी आमंत्रित करना चाहिए तथा उसके समक्ष विद्यालय की
प्रगति एवं योजनाओं को संतुलित रूप से रखना चाहिए।
9. शैक्षिक व अन्य गतिविधियो ं का मूल्यांकन बिल्कुल निष्पक्ष एवं न्यायोचित रूप से करना चाहिए
10. छात्र-छात्राओं में स्वस्थ सहयोग एवं प्रतिद्वन्दिता का विकास किया जाना चाहिए।

कक्षा में शिक्षक की भूमिकाएं
 शिक्षक ही कक्षा प्रबन्धन का प्रबन्धक होता है। कक्षा प्रबन्धन में शिक्षक को पूर्ण स्वतंत्रता होती
है। शिक्षक अपने विवेक से अनुदेशनात्मक प्रक्रिया को विकसित करता है। यही शिक्षक का मौलिक तथा
सृजनात्मक कार्य होता है। उसे कक्षा का प्रशासन भी देखना होता है। शिक्षक की भूमिकाओ ं तथा
उत्तरदायित्वों का उल्लेख निम्नलिखित प्रकार से ह ै।
1. शिक्षक एक प्रबन्धक तथा प्रशासक।
2. शिक्षक एक विषय विशेषज्ञ।
3. शिक्षक एक निर्देशक।
4. छात्रों का हितैषी, मित्र जैसा आचरण।
5. छात्रों के लिए एक आदर्श।
6. छात्रों को नेतृत्व प्रदान करना।

7. शिक्षक एक कुशल शोधकर्ता के रूप में आदि।
जीवन कौशल Notes 1
जीवन कौशल Notes 2

Share your views, Feedback with us. Feel free to write us or Contact us @7007709225,9044317714

No comments:

Post a Comment