पंचायत चुनाव


1. उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम पर गवर्नर द्वारा हस्ताक्षर 7 दिसंबर 1947 को किया गया
2. उत्तर प्रदेश में पंचायत प्रथम बार 15 अगस्त 1949 को हुई
3. ग्राम पंचायतों का गठन यथासंभव 1000 की आबादी पर किया जाता है
4. पंचायतों में मतदाता बनने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है
5. पंचायतों के सदस्य अथवा प्रधान या अन्य पदाधिकारियों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है
6. ग्राम पंचायत का अध्यक्ष ग्राम प्रधान होता है
7. ग्राम प्रधान का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से ग्राम सभा के मतदाताओं द्वारा किया जाता है
8. पंचायत के सदस्यों का चुनाव भी प्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं द्वारा किया जाता है
9. उप प्रधान का चुनाव ग्राम पंचायत के चुने हुए सदस्यों द्वारा किया जाता है
10. ग्राम पंचायत के सदस्यों की संख्या का निर्धारण जनसंख्या के आधार पर किया जाता है जो इस प्रकार है--
         *  1000 तक जनसंख्या पर 9 सदस्य होंगे
         *  1,000 से अधिक किंतु2000 से कम जनसंख्या                 पर 11 सदस्य होंगे
         * 2,000 से अधिक किंतु 3000 से कम जनसंख्या              पर 13 सदस्य होंगे
         * 3000 से अधिक जनसंख्या पर 15 सदस्य होंगे

No comments:

Post a Comment