हमारे चारों ओर परिवर्तन कक्षा: 6 विषय: विज्ञान


पाठ योजना – हमारे चारों ओर परिवर्तन

कक्षा: 6
विषय: विज्ञान
अध्याय: हमारे चारों ओर परिवर्तन
समय: 40-45 मिनट
शिक्षण उद्देश्य:

1. छात्रों को परिवर्तनों के प्रकारों को समझाना (स्थायी, अस्थायी, भौतिक, रासायनिक)।
2. छात्रों को दैनिक जीवन में होने वाले परिवर्तनों के उदाहरणों से जोड़ना।
3. छात्रों में पर्यवेक्षण व विश्लेषण की क्षमता विकसित करना।

पूर्व-ज्ञान (Previous Knowledge):
छात्रों को दैनिक जीवन में होने वाले कुछ आम परिवर्तनों की जानकारी होगी, जैसे पानी का बर्फ बनना, दूध का खट्टा होना आदि।

शिक्षण सामग्री (Teaching Aids):
चार्ट पेपर
बर्फ, मोमबत्ती, कागज आदि (प्रयोग के लिए)
स्लाइड/पॉवरपॉइंट प्रस्तुति (यदि उपलब्ध हो)

शिक्षण प्रक्रिया:
1. प्रारंभिक गतिविधि (5 मिनट):
कुछ प्रश्न पूछें:

क्या आपने कभी देखा है कि पानी बर्फ में बदल गया?

क्या दूध खट्टा हो सकता है?

ये परिवर्तन क्या हमेशा के लिए होते हैं?

2. मुख्य शिक्षण :

परिवर्तन क्या है?
जब किसी वस्तु में कोई बदलाव होता है, उसे परिवर्तन कहते हैं।
प्रकार:

1.भौतिक परिवर्तन: जिसमें वस्तु की प्रकृति नहीं बदलती (जैसे पानी का बर्फ बनना)।

2.रासायनिक परिवर्तन: जिसमें वस्तु की प्रकृति बदल जाती है (जैसे दूध का दही बनना)।
3.स्थायी और अस्थायी परिवर्तन: उदाहरणों के साथ समझाएं।
प्रयोग:

मोमबत्ती जलाकर दिखाएं – यह रासायनिक और स्थायी परिवर्तन है।
बर्फ को पिघलाकर दिखाएं – यह भौतिक और अस्थायी परिवर्तन है।
समीक्षा / पुनरावृत्ति:

प्रश्न पूछें:

दो भौतिक परिवर्तनों के नाम बताओ।

दूध का खट्टा होना किस प्रकार का परिवर्तन है?

क्या सभी परिवर्तन स्थायी होते हैं?


No comments:

Post a Comment